Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

khojosale.com

Breaking News:

latest

महाभारत के महान सूत्र बता देंगे जीवन मंत्र

महाभारत  को पढ़ने का समय न हो तो भी इसका नव सार सूत्र हमारे जीवन में उपयोगी सिद्ध हो सकता है :- 1  संतानों की गलत माँग और हठ पर समय रहते अंक...

hare krishna

महाभारत  को पढ़ने का समय न हो तो भी इसका नव सार सूत्र हमारे जीवन में उपयोगी सिद्ध हो सकता है :-

1  संतानों की गलत माँग और हठ पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया, तो अंत में आप असहाय हो जायेंगे = कौरव

2   आप भले ही कितने बलवान हो लेकिन  अधर्म के साथ हो तो आपकी विद्या अस्त्र शस्त्र शक्ति और वरदान सब निष्फल हो जायेगा = कर्ण

3    संतानों को इतना महत्वाकांक्षी मत बना दो कि विद्या का दुरुपयोग कर स्वयंनाश कर सर्वनाश को आमंत्रित करे = अश्वत्थामा

4 कभी किसी को ऐसा वचन मत दो  कि आपको अधर्मियों के आगे समर्पण करना पड़े  = भीष्म पितामह

यह भी पढ़े : महाभारत में युद्ध के बाद मृत्यु से पहले इन 4 योद्धाओं की थी सबसे कठिन अंतिम इच्छा

5   संपत्ति, शक्ति व सत्ता का दुरुपयोग और दुराचारियों का साथ अंत में स्वयंनाश का दर्शन कराता है =  दुर्योधन

 6  अंध व्यक्ति- अर्थात मुद्रा, मदिरा, अज्ञान, मोह और काम ( मृदुला) अंध व्यक्ति के हाथ में सत्ता  भी विनाश की ओर ले जाती है  = धृतराष्ट्र

7   व्यक्ति के पास विद्या  विवेक से बँधी  हो तो विजय अवश्य मिलती है = अर्जुन

8  हर कार्य में छल, कपट, व  प्रपंच रच कर आप हमेशा सफल नहीं हो सकते = शकुनि 

9  यदि आप नीति, धर्म, व कर्म का सफलता पूर्वक पालन करेंगे तो विश्व की कोई भी शक्ति आपको पराजित नहीं कर सकती = युधिष्ठिर 

जयश्रीकृष्ण   

                                                                                                         पण्डित देव शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं